26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समाराेह का आयोजन 19 फरवरी को


बालाघाट: हिंदू ह्दय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती का 396 वां वर्ष समाराेह 19 फरवरी दिन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।उक्त शिवाजी समारोह के अंतर्गत शिवाजी पार्क डा. आंबेडकर चौक के पास से मोटर साइकिल रैली दोपहर 12 से प्रारंभ होगी जो कि नगर के प्रमुख मार्गो काली पुतली चौक, मेन रोड, गुजरी चौक से होते हुए इतवारी बाजार स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पहुंचेंगी। यहां पर प्रमुख अतिथियाें की मौजूदगी में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिसके बाद रैली इतवारी बाजार से हनुमान चौक से होते हुए गोंदिया रोड से मोती नगर होते हुए छत्रपति शिवाजी कुनबी समाजा सामाजिक भवन पहुंची, यहां पर मंचीय कार्यक्रम सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती समारोह को लेकर कुनबी समाज के महासचिव श्रीराम दानी ने बताया कि समाज के जिलाध्यक्ष सुनील खटोले, संरक्षक इंजीनियर दिवाकर सिंह एवं अन्य अतिथियों के उदबोधन होंगे।वहीं सामाजिक बंधुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस जयंती समारोह में सर्व समाज के सभी बंधुओं से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील महासचिव श्रीराम दानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष शिवशंकर शिवणकर ने की है।इस जयंती समारोह में समाज के भागवत कुथे,खगेश कावरे, किशन प्रसाद भोयर,मोहन भेरकर,संगीता कावरे, ओमप्रकाश भोयर, डा. प्रकाश भगत, शशिकांत तितरमारे, अखिलेश कुथे सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading