April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ठक्कर ग्राम वार्ड में सड़क निर्माण का भूमि पूजन



विधायक लखन घनघोरिया व पार्षद गुलाम हुसैन के प्रयास से विकास कार्य

जबलपुर। ठक्कर ग्राम वार्ड में हड्डी गोदाम से घटिया कॉलोनी की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे स्थानीय निवासियों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती थी। क्षेत्र की अन्य सड़कों का निर्माण पहले ही हो चुका था और केवल यही मार्ग शेष था। पूर्व क्षेत्र के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया एवं पार्षद गुलाम हुसैन के प्रयासों से विधायक निधि और पार्षद निधि मद से राशि स्वीकृत कर यह कार्य शुरू कराया गया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में पॉलीक्लिनिक, पानी की टंकी और मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान तक विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। साथ ही दो सामुदायिक भवनों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और शीघ्र ही उनका निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

एक चेहरा, 63 सिम: ‘ऑपरेशन F.A.C.E.’ में जबलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading