April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम की सख्ती का असर, बकायादार ने मौके पर जमा किए एक लाख, 5 मार्च तक पूरी राशि चुकाने का आश्वासन पर खुला ताला



जबलपुर | नगर निगम द्वारा निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार बकाया राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रहे वसूली अभियान का  असर देखने को मिल रहा है। निगम की ‘तालाबंदी और कुर्की’ की कार्यवाही से करदाताओं के बीच  संदेश गया है, जिसके परिणामस्वरूप अब बकायादार खुद आगे आकर कर अदायगी कर रहे हैं।
नगर निगम संभाग क्रमांक 02 कछपुरा के अंतर्गत आने वाले मदन महल वार्ड क्रमांक 15 में शनिवार को एक बड़ी कारवाई कर बघेला कंपनी के गैस गोदाम पर संपत्ति कर की भारी राशि बकाया होने के कारण निगम की टीम ने तालाबंदी की थी।
निगम की इस मुस्तैद कार्यवाही को देखते हुए करदाता ने सकारात्मक रुख अपनाया और कुल 2 लाख 60 हजार रुपये के बकाया में से 1 लाख रुपये का चेक तुरंत मौके पर संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को सौंपा एवं शेष राशि को 5 मार्च तक जमा करने का लिखित आश्वासन और मोहलत मांगी गई।
करदाता की ओर से आए इस सकारात्मक सहयोग के बाद, संभागीय अधिकारी ने भी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए और राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए गोदाम का ताला खोलने के निर्देश दिए। जिसके बाद सज गैस गोदाम का ताला खोला दिया गया है।
आज दिनांक 15 फरवरी को हुई इस कार्यवाही के दौरान संभागीय अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने अन्य बकायादारों से भी अपील की है कि वे कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें और समय पर समस्त बकाया करों की राशि का भुगतान करें।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading