26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाशिवरात्रि पर मातृशक्ति का महाप्रयाण, नगर में शोक की लहर


अनूपपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक दीपक अग्रवाल (महावीर प्रेस) की पूज्य माता/बुआ  श्रीमती गीता बाई (82 वर्ष) को अपने श्रीचरणों में स्थान दे दिया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती गीता बाई का निधन महाशिवरात्रि के शुभ दिन हुआ, जिसे परिजन ईश्वरीय इच्छा मानते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे अमरकंटक रोड, अनूपपुर स्थित निज निवास से प्रारंभ होकर सोन नदी स्थित मुक्तिधाम पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम यात्रा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, मित्रगण एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।नगर के सामाजिक, व्यावसायिक एवं  मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading