26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोपी युवक फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया,
*देशी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस एवं 1 छोटा चाकू जप्त

*

        पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
          आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस एवं छोटा चाकू सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

         थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति इंद्रा सिंह ने बताया कि आज दिनांक 16-2-26 की रात दौरान पेट्रोलिंग चुंगी में शनि पान टपरा के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित बेन उम्र 23 वर्ष निवासी व्हीकल बजरंग नगर रांझी बताया, अमित बेन तलाशी लेने पर जेब में एक छोटी चाकू रखे तथा कमर में एक  पिस्टल खोसे मिला जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड होना पाया गया। आरोपी अमित बेन के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस एवं छोटा चाकू जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक धीरज, वीरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

डी डी धाम संकट मोचन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मालेगांव रांझी में मनाया गया हनुमान प्रकोटउत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading