26.8 C
Jabalpur
April 4, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

एआई से नौकरियों में बदलाव आएगा, लेकिन यह एक बड़ा अवसर भी है: विप्रो के हरि शेट्टी



नई दिल्ली, 16 फरवरी  देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर हरि शेट्टी ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आने वाले वर्षों में नौकरियों की प्रकृति में बड़ा बदलाव लाएगा, लेकिन यह विकास और रोजगार के लिए एक बड़ा अवसर भी है। 

आईएएनएस से खास बातचीत में शेट्टी ने एआई को हमारे समय का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव बताया।

उन्होंने मौजूदा एआई लहर की तुलना बिजली के आविष्कार, स्टीम इंजन और इंटरनेट क्रांति जैसी ऐतिहासिक तकनीकी खोजों से की।

शेट्टी ने कहा कि एआई हमारे लिए सबसे बड़े तकनीकी अवसरों में से एक है। यह एक बहुआयामी तकनीकी बदलाव है, जो दुनिया भर के उद्योगों और अर्थव्यवस्थाओं को बदल देगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एआई वैश्विक स्तर पर लगभग 17 करोड़ (170 मिलियन) नई नौकरियां पैदा कर सकता है, जबकि करीब 9.2 करोड़ (92 मिलियन) नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, कुल मिलाकर 7 करोड़ (70 मिलियन) से अधिक अतिरिक्त नौकरियां बनने की संभावना है, जिससे इसका असर सकारात्मक रहेगा।

उन्होंने माना कि काम करने के तरीके में बदलाव जरूर आएगा। कंपनियों और लोगों को नई स्किल्स सीखनी होंगी। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य काफी उम्मीद भरा है।

शेट्टी ने बताया कि विप्रो इस बदलाव के लिए अपने कर्मचारियों को तैयार कर रही है। कंपनी ने बड़े स्तर पर एआई लिटरेसी कार्यक्रम शुरू किए हैं और सभी कर्मचारियों को एआई से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी देश के सात राज्यों के साथ मिलकर एआई और डेटा साइंस के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर रही है। इन कार्यक्रमों से करीब 60,000 छात्र लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एआई से बनने वाला भविष्य डर का नहीं, बल्कि अवसरों से भरी दुनिया का प्रतीक है, जिसे हमें अपनाने की जरूरत है।

अन्य ख़बरें

स्थायी पता नहीं होने पर भी आसानी से मिलेगी एलपीजी, उठाएं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर का फायदा

Newsdesk

पीएनजी कनेक्शन में तेजी, 3.42 लाख नए कनेक्शन गैसीफाइड

Newsdesk

2.4 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनेगा अमरावती: सीएम चंद्रबाबू नायडू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading