।
केवलारी / आज होगा गायत्री परिवार केवलारी द्वारा पीड़ित मानवता हेतु 23 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है , जिसके निमित्त आज 16-17 फरवरी को दोपहर 2 बजे से नगर के मुख्य मार्ग एवं बाजार चौक में सभी गायत्री परिजन, एवं युवा प्रकोष्ठ के द्वारा दुकानों, कार्यालयों, राहगीरों, में व्यक्तिगत रूप से रक्तदान जागरूकता पम्पलेट भेंट कर भाव पूर्वक आमंत्रित किया ।
इस अवसर पर गायत्री परिवार केवलारी के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेन्द्र छोटू साहू, ट्रष्टि गणेश लाल झारिया, शिवराज राहंगडाले, गौशाला अध्यक्ष राजेश सिंह बघेल, समन्वयक विनोद बर्मन, परिजन मेहताब सिंह ठाकुर, जितेंद्र क्षीरसागर , गजेंद्र पटले, उत्कर्ष साहू, श्याम डेहरिया, कमलेश यादव, मुकेश यादव, प्रखर साहू, अरुण साहू, गणेश पंचेश्वर, दीपक चौरसिया, आदि भाइयों ने रक्तदान करने हेतु सघन जन सम्पर्क कर पूरी केवलारी को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। आप सभी से पुनः आह्वाहन रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं।


