April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कर्ज का बजट पेश किया गया -जीवेन्द्र सिंह



अनूपपुर ।नगरपालिका परिषद अनूपपुर के पूर्व उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह ने पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के  वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज जो बजट पेश किया है उसमें  जनहित का मुद्दा पूरी तरह से गायब है । प्रदेश के किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया।
विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से जो चार प्रमुख वादे किए थे, उन वादो का जैसेकिसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपया प्रति क्विंटल
,किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल,लाड़ली बहन योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हज़ार रुपया,घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में।
मध्यप्रदेश शासन ने अपनी इन चारों घोषणाओं को बजट में कोई स्थान नहीं दिया और स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार जनविरोधी है, जनता से विश्वासघात करने वाली है और वादा-खिलाफी इसका स्वभाव है। इस बजट से मध्य प्रदेश की जनता को भारी निराशा हुई है।इसके अलावा केंद्र और राज्य के सहयोग से चलने वाली योजनाओं में चालू वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कई हज़ार करोड़ की राशि का भुगतान नहीं किया गया।
इन विभिन्न पहलुओं को देखते हुए साफ़ समझ में आता है कि मध्य प्रदेश की  सरकार प्रदेश की जनता के हित को ध्यान में नहीं रख रही है और केंद्र सरकार की कठपुतली के रूप में प्रदेश की जनता के हित को केंद्र के हाथों में गिरवी रख दिया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बजट में पर्याप्त स्थान नही दिया गया है।

अन्य ख़बरें

कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ,पेयजल, निर्माण कार्य एवं रोजगार गतिविधियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

दादा ने१९४६ में खरीदा था जमीन ,में खरीदार का कब्जा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading