April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरपुर के ग्राम पंचायत अलोनी में आरसेटी का जूट उत्पाद प्रशिक्षण बैच संपन्न

डिंडोरी सी टाइम्स।जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अलोनी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), डिंडोरी द्वारा संचालित जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में आरसेटी निदेशक एस. एस. समद ने कहा कि जूट उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के लिए आय संवर्धन का बेहतर माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सीखे हुए कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर परीक्षक आनंद सिंह एवं आरती अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों के कार्यों का मूल्यांकन किया तथा उनकी मेहनत की सराहना की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अलोनी के सरपंच गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी उपस्थित होकर प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं और ऐसे कौशल विकास कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रशिक्षण में डोमेन स्किल ट्रेनर कु. सुधा साकेत एवं फैकल्टी सदस्य ओम मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जूट से विभिन्न उपयोगी एवं बाजारोन्मुख उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

—————————

अन्य ख़बरें

सीहोर: किसानों के मुद्दे पर कलेक्टर ऑफिस में कांग्रेस का हल्ला बोल, DM नहीं आए तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

सफलता की कहान जल गंगा संवर्धन अभियान से झिरिया एवं कोटरी स्टाॅप डैम की बदली तस्वीर

Newsdesk

विधायक ने नवनिर्मित होम्योपैथी औषधालय का किया शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading