20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सफलता की कहान जल गंगा संवर्धन अभियान से झिरिया एवं कोटरी स्टाॅप डैम की बदली तस्वीर


…
शहडोल 10 अप्रैल 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान से पुराने तालाब, नाले, बावडियो एवं अन्य जल संरचनाओ की तस्वीर बदल रही है। इस अभियान के अंतर्गत जन प्रतिनिधियो, अधिकारियो, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के सदस्य एवं जन सहयोग से किये जा रहे विभिन्न कार्याें के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे है। जल गंगा संवर्धन अभियान अब जनांदोलन का रूप ले चुका है।

स्थानीय ग्रामवासी बड़े उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा के साथ श्रमदान कर जल की एक-एक बूंद सहेजने, बहते हुए जल को रोकने एवं जल के महत्व का संदेश दे रहे है।

     जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत पोंडी के कोटरी नाला स्टाॅप डैम एवं ग्राम पंचायत रामपुर के झिरिया नाला स्टाॅप डैम में जनमानस के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य किया गया।

बोरी बंधान से जल के ठहराव होने से झिरिया और कोटरी नाला स्टाॅप डैम की तस्वीर बदल गई। जहां कभी पानी के ठहराव न होने के कारण व्यर्थ में दूसरे स्थान पर पहुंच जाता था जिसका उपयोग स्थानीय लोगो एवं मवेशियों के लिए नही हो पाता रहा।

अब बोरी बंधान होने से जहां एक ओर जल स्तर में वृद्वि होगी वहीं मवेशियों के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment