April 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द संभव, ट्रंप भी दौरे पर आ सकते हैं: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर



नई दिल्ली, 20 फरवरी  इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी दी है कि अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो मार्को भारत दौरे पर पहुंचने वाले हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले समय में भारत का दौरा कर सकते हैं। अमेरिकी राजदूत ने रूस से तेल खरीदने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है। हम दोनों देशों के संबंधों को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं। दोनों देशों के पास मिलकर काम करने के अपार अवसर हैं। दोनों पक्षों ने लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों को दूर किया। यह डील केवल टैरिफ और ट्रेड को लेकर नहीं है, बल्कि दो लोकतांत्रिक देशों के बीच व्यापार के बजाय मिलकर विकास करने की प्रतिबद्धता के बारे में है।”

गोर ने कहा, “भारत अपने ऊर्जा विकल्पों में विविधता लाने पर काम कर रहा है और वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। तेल को लेकर एक सहमति बनी है और अमेरिका नहीं चाहता कि कोई भी देश रूस से तेल खरीदे। यह केवल भारत की बात नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे पर बहुत स्पष्ट हैं। वह युद्ध की समाप्ति चाहते हैं और शांति की उम्मीद में उन सभी गतिविधियों को खत्म होते देखना चाहते हैं जो इस संघर्ष से जुड़ी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका और भारत एक साथ काम कर सकते हैं। हम भारत में एक ही मैसेज के साथ आए हैं कि हम अपने एआई स्टैक, एनर्जी और अन्य क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हम यह ऑफर दुनिया के दूसरे देशों को नहीं दे रहे हैं।”

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर कहा कि ‘राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे को लेकर घोषणा हो जाएगी। वह भारत की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। जब उन्होंने मुझे भारत के लिए नॉमिनेट किया था, तो कहा था कि भारत में आप जो वाइब्रेंसी, रंग और उत्साह देखेंगे, वो कहीं और नहीं है।’

अन्य ख़बरें

म्यांमार के जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, सबसे ज्यादा वोट हासिल कर जीता चुनाव

Newsdesk

पाकिस्तान में ईंधन महंगा: पेट्रोल 43 प्रत‍िशत और डीजल 55 प्रत‍िशत तक बढ़ा

Newsdesk

ईरान के हथियार भंडार में मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन अभी भी सक्रिय: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading