April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

युवा कांग्रेस ने फूंका विजयवर्गीय का पुतला



जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर शहर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। दमोह नाका चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व शहर युवा कांग्रेस के  अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले और भानु यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष के नेता के प्रति इस तरह की भाषा न केवल निंदनीय है, बल्कि यह राजनीतिक मर्यादाओं के भी विरुद्ध है।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव भानु यादव एवं कपिल भोजक ने बताया कि सार्वजनिक जीवन में बैठे जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और आचरण में संयम रखना चाहिए। सत्ता पक्ष के नेता लगातार विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल विषाक्त हो रहा है। उन्होंने मांग की कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की भाषा के प्रयोग से बचें।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद जतिन राज, विधानसभा अध्यक्ष नितिन सिंह, सुशांत सिंह ठाकुर, अन्नू तिवारी, सौरभ यादव, जय ठाकुर, मोंटी वंशकार, निलेश जैन, शिवम यादव, वरुण यादव, जय अहिरवार, हर्ष ठाकुर, अभिषेक तिवारी, अक्षय विनोदिया, रोहित रैकवार, मोहित घनघोरिया, दिलीप साहू, अतुल सोनी, हेमंत साहू, दिवाकर मिश्रा, पल्लव उपाध्याय, सागर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ,पेयजल, निर्माण कार्य एवं रोजगार गतिविधियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

दादा ने१९४६ में खरीदा था जमीन ,में खरीदार का कब्जा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading