April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता ही सेवा निगमायुक्त ने सड़कों पर उतरकर देखी सफाई व्यवस्था



*सफाई और अन्य प्रचलित कार्यो का भी निगमायुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण, सभी कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने दिये निर्देश*

जबलपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आज इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत सुबह से ही वे शहर की सड़कों पर उतरे और सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्वच्छता अभियान का जमीनी निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में कसावट लाने के आवश्यक निर्देश दिए। निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न कोनों का अवलोकन कर सफाई कार्य की बारीकियों को देखा। उन्होंने रामपुर एवं गोरखपुर रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की स्थिति देखी। मेडिकल क्षेत्र में अस्पताल के आस-पास की स्वच्छता और विशेष सफाई अभियान का अवलोकन किया। अंधमुक बायपास एवं धनवंतरी नगर में मुख्य सड़कों और डिवाइडरों की सफाई का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही समस्त सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कचरा गाड़ियों के समय पर पहुंचने और सार्वजनिक डस्टबिनों की नियमित खाली करने की व्यवस्था पुख्ता हो। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें ताकि वे कचरा सड़कों पर न फेंककर सीधे कचरा वाहनों में ही डालें। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष महोर आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

एक चेहरा, 63 सिम: ‘ऑपरेशन F.A.C.E.’ में जबलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading