April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शासकीय स्कूल के बच्चों को शिक्षक ने लाठी से बेरहमी से पीटा

अभिभावकों ने की शिकायत
छपारा जनपद के शासकीय प्राथमिक शाला करेली का मामला*

छपारा :- सिवनी जिले के छपारा विकासखंड से शिक्षक द्वारा स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को लाठी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। 
ज्ञात हो कि जनपद क्षेत्र के केरली ग्राम के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला अंतर्गत प्राथमिक शाला में  पदस्थ एक शिक्षक द्वारा कक्षा 5वीं के मासूम छात्रों के साथ लाठी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।

बताया जाता हैं कि घटना बीते दिनों 17 फरवरी की बताई जा रही है। जिस पर ग्रामीणों द्वारा विकासखंड अधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महफूज अंसारी ने मासूम बच्चों को लाठी से इतनी बेरहमी से पीटा कि उनके शरीर पर लाठी के निशान उभर आए हैं। साथ ही डरे-सहमे बच्चे अब उस शिक्षक की क्लास में बैठने से भी कतरा रहे हैं और रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रहे हैं।
जिस पर ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है। 

आक्रोशित ग्रामवासियों ने संकुल केंद्र केकड़ा के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि उक्त शिक्षक पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाए और उसका स्थानांतरण कर स्कूल में किसी अन्य शिक्षक की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों का भविष्य और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

*इनका कहना है*
1- मामला हमारे संज्ञान में आते ही तत्काल स्कूल के प्राचार्य और संकुल प्रभारी को मामले की जांच के लिए आदेशित किए गया था, जांच के बाद रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दिया गया।
रविशंकर ठाकुर 
बी आर सी सी छपारा 

2- जानकारी मिलते ही तत्काल जॉच के आदेश दिए गए थे, जांच रिपोर्ट को सहायक आयुक्त महोदय को सौंप दी गई जिस पर उन्होंने शिक्षक महफूज अंसारी को तीन दिन का समय दे कर अपना पक्ष रखने की बात कही।

अन्य ख़बरें

एक चेहरा, 63 सिम: ‘ऑपरेशन F.A.C.E.’ में जबलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

मध्य प्रदेश: दमोह में सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading