April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही


  Lपुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं अतिक्रमण कर यातायात मे व्यवधान उत्पन्न करने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाकर यातायात व्यवस्थित कराये जाने हेतु आदेशित किया गया है। 
     आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर यातायात पुलिस द्वारा लगाताार  कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आम मार्गों पर किये गये अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।

       इसी क्रम में दिनांक आज 10.03.2026 को यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 110 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। इनमें से 15 वाहन चालकों के विरूद्ध  तेज गति से वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई तथा उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार कर संबंधित अधिकारी को भेजे जा रहे हैं।

     इसी प्रकार इन्द्रा मार्केट क्षेत्र में आम मार्गों पर किये गये अस्थायी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा होने से यातायात पुलिस एवं नगर निगम जबलपुर की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किये गये अस्थायी अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाया गया।

       शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न चौराहों, तिराहों एवं प्रमुख मार्गों पर कैमरे स्थापित किये गये हैं। वर्तमान में यातायात पुलिस जबलपुर एवं स्मार्ट सिटी-आईटीएमएस कार्यालय की संयुक्त टीम द्वारा रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वाले, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले तथा हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है।

      जबलपुर पुलिस द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गई कि सभी वाहन चालक चालानी कार्यवाही से बचने हेतु यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दुपहिया वाहन चलाते समयय हमेशा हेलमेट पहने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें जो वाहन चालक बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनकी सूची तैयार कर संबंधित वाहन मालिक/चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

अन्य ख़बरें

गोहलपुर में शराब दुकान को लेकर विरोध, प्रशासन बोला, नियमों के तहत हो रहा संचालन

Newsdesk

वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोरी का राज, चालान कटवाने की जल्दबाजी ने पहुंचाया हवालात

Newsdesk

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading