32.5 C
Jabalpur
March 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनगणना 2027 की तैयारी तेज*
मई में शुरू होगा मकानों का सूचीकरण और गणना कार्य


जबलपुर। भारत की आगामी जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जबलपुर नगर निगम ने निगमायुक्त एवं शहरी क्षेत्र के मुख्य जनगणना अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार कार्यवाही शुरू कर ली है। इस महाभियान के प्रथम चरण के तहत 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में मकानों के सूचीकरण और गणना का फील्ड कार्य किया जाएगा।

*अधिकारियों का हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण*

तैयारियों की कड़ी में, ई-दक्ष केंद्र तहसील कार्यालय में जिला चार्ज स्तरीय अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर ’हैंड्स-ऑन’ अभ्यास कराया गया, ताकि डेटा एंट्री और मॉनिटरिंग में सटीकता बनी रहे। प्रशिक्षण में जिला जनगणना पुस्तिका के उपयोग और बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। भोपाल से आए पर्यवेक्षक  मनोज नाथानी और सुश्री श्रुति पाटीदार ने अधिकारियों को जनगणना की जटिलताओं और उनके समाधान के गुर सिखाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम जबलपुर के अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव सहित सिहोरा, पनागर, कटंगी, पाटन, मझौली, भेड़ाघाट, शहपुरा, बरेला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और छावनी परिषद व वाहन निर्माणी के चार्ज अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण से यह सुनिश्चित होगा कि जबलपुर और आस-पास के क्षेत्रों में जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक के साथ समय सीमा में पूरा किया जा सके। मकानों की सटीक गणना भविष्य की सरकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नींव का पत्थर साबित होगी।

अन्य ख़बरें

जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन-शक्ति-संचय-अभियान अंतर्गत आयोजित किया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई

Newsdesk

शहडोल संभाग में प्रगतिरत विकास कार्याे को कराएं समय-सीमा में पूर्ण- कमिश्नर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading