32.5 C
Jabalpur
March 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर में प्रशासन की सख्ती: चचाई में 125 बोरी अवैध महुआ पकड़ा, 50 क्विंटल जब्त

अनूपपुर, । जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में कलेक्टर हर्षल पंचोली के विशेष निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने चचाई थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे महुआ की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से अवैध व्यापार करने वालों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी के निर्देशन में की गई। चचाई पुलिस और मंडी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर महुआ से भरे वाहन को रोका। जांच के दौरान  पाया गया कि महुआ का परिवहन बिना किसी वैध दस्तावेज, परमिट या अनुमति के किया जा रहा था। इसके बाद ट्रक सहित महुआ को जब्‍त कर चचाई थाने के सुपुर्द खड़ा करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मामले में मुख्य आरोपी बुढार निवासी दलबीर पाव बताया जा रहा है। दलबीर पाव लंबे समय से क्षेत्र में महुआ व्यापार से जुड़ा हुआ है। टीम ने लगभग 50 क्विंटल महुआ जो 125 बोरियों में भरा हुआ था, जब्त किया है। इतनी बड़ी मात्रा में महुआ की जब्ती प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

अन्य ख़बरें

जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन-शक्ति-संचय-अभियान अंतर्गत आयोजित किया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई

Newsdesk

शहडोल संभाग में प्रगतिरत विकास कार्याे को कराएं समय-सीमा में पूर्ण- कमिश्नर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading