April 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

रांझी पुलिस की कार्रवाई: ‘चाइना बटन’ चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन खरीद का खुलासा

जबलपुर। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांझी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को “चाइना बटन” चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि झंडा चौक निवासी कार्तिक वंशकार को व्हीकल स्टेट क्षेत्र से और अप्पू उर्फ यशवंत को मड़ई इलाके से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से प्रतिबंधित चाकू बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी ये हथियार ऑनलाइन माध्यम से मंगवा रहे थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तरह के हथियारों की सप्लाई में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

श्रीरामकथा विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा ,प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

एक चेहरा, 63 सिम: ‘ऑपरेशन F.A.C.E.’ में जबलपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: रेलवे की पुरानी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading