April 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

होम्योपैथिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना समय की आवश्यकता

जबलपुर। ग्लोबल आयुष मेडिकल एसोसिएशन द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल में होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक माननीय श्री अजय विश्नोई उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता केंट क्षेत्र के विधायक माननीय श्री अशोक रोहाणी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा, महात्मा गांधी होम्योपैथिक कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. झूमा वर्मा, अनुश्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के संचालक श्री अनिरुद्ध विश्नोई एवं सुश्री कृतिका वर्मा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री अजय विश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आज एक विकसित और प्रभावी प्रणाली के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने जबलपुर में होम्योपैथिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे चिकित्सा क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उन्होंने होम्योपैथ चिकित्सकों से अपनी योग्यता को और अधिक प्रमाणित करने का आह्वान भी किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अशोक रोहाणी ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति अब व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंच रही है और लोग इसे अपना रहे हैं। उन्होंने इसके विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल ने बताया कि होम्योपैथी के विकास हेतु अन्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं डॉ. ऋचा शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मॉडर्न मेडिकल साइंस और होम्योपैथी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, जिससे मरीजों को समग्र उपचार मिल सके।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ. एस. आर. केवट, हैनीमैन एक्सीलेंसी अवार्ड डॉ. अवनीश तिवारी, हैनीमैन राइजिंग अवॉर्ड डॉ. दीप्ति लहरिया, धनवंतरी एक्सीलेंसी अवार्ड डॉ. एस. के. खरे, धनवंतरी राइजिंग अवॉर्ड डॉ. कमलेश गुप्ता तथा धर्मार्थ चिकित्सा अवॉर्ड डॉ. एस. सी. चांदवानी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन की जबलपुर शाखा का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष डॉ. विनोद बड़गैंया, उपाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह यादव एवं डॉ. अभिषेक दुबे, सचिव डॉ. अंकित पांडे तथा कोषाध्यक्ष डॉ. कौशलेंद्र द्विवेदी को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव डॉ. सुनील मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विकास त्रिपाठी, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. गिरीश त्रिपाठी, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक भारद्वाज, डॉ. राजेश कौरव, डॉ. सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 2,926 उम्मीदवार मैदान में: चुनाव आयोग

Newsdesk

चेन्नई की 16 विधानसभा सीटों पर कलर-कोडेड पोलिंग बूथ, मतदान होगा ज्यादा सुव्यवस्थित

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार,304 पाव देशी शराब जप्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading