34.3 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तीन राज्यों में खिला कमल



तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय में हुआ सादगीपूर्ण आयोजन

जबलपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामो में पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली एतेहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा कार्यालय रानीताल में सादगीपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी व्यक्त कर बंगाल की जनता सहित पूरे देश की जनता को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर झालमुड़ी का वितरण भी कार्यकर्ताओ के बीच किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा तीन राज्यों में ऐतिहासिक विजयश्री मिली है, बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य में ममता बनर्जी की तानाशाह सरकार को जनता ने वोट के माध्यम से जवाब देकर यह बताया है कि देश में जनता ही सर्वोपरि है और यह जनादेश भाजपा को मिला है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार काम करेगी। यह हम कार्यकर्ताओ के लिए ख़ुशी का अवसर है, किन्तु विगत दिनों बरगी में हुए हादसे से सभी का मन व्यथित है इसीलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि भाजपा कार्यकर्ता सादगी से एक दूसरे को शुभकामनाएं देंगे और जनता का आभार व्यक्त करेंगे, जिसने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है।

सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां ममता के शासन में राज्य की स्थिति भयावह थी महिलाओं पर अत्याचार हो रहे थे, आमजनों को घरों से निकलना मुश्किल था, तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में गुंडाराज पनप रहा था परंतु अब जनता ने ममता के अहंकार को कुचलकर भाजपा को जनादेश दिया है, यह पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है पश्चिम बंगाल के साथ ही असम और पाण्डुचेरी में भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की है इन राज्यों में अब जनता का शासन होगा, इन सभी राज्यों में अभूतपूर्व जीत हमने प्राप्त की है पूरे देश में उत्साह है मोदी जी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा है, और देश की जनता को साधुवाद देते हैं कि उसने भाजपा पर विश्वास जताया है।

बरगी हादसे में मृतको को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय में बरगी में हुई दुर्घटना में मृतको को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, प्रदेश  सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू, प्रवक्ता डॉ वाणी अहलुवालिया, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव,, प्रणीत वर्मा, तृष्णा चटर्जी, मनीष जैन कल्लू, कौशल सूरी, अशोक रोहितास, संकल्प पाठक, रीना राय, राजेश मिश्रा पप्पू, राहुल दुबे, रवि शर्मा, चित्रकान्त शर्मा, योगेश बिलोहा, कुसुम चौबे, कमलेश नामदेव, सुधांशु गुप्ता, सोनू बचवानी, आशीष राव, दिलीप पटेल, सपन यादव, प्रशांत दुबे, नरेश पटेल, अर्चना अग्रवाल, रूपा राव, सारिका राय, आभा साहू, कल्पना तिवारी, ईशान नायक, रौनक अग्रवाल, रविन्द्र तिवारी, राकेश अग्रवाल, नितिन भाटिया, सुरेश पांडे, एड राहुल श्रीवास्तव, रंजीत ठाकुर, शरद विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

पवन खेड़ा की मेरे परिवार पर की गई टिप्पणी का उल्टा असर हुआ: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में सुवेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

Newsdesk

बंगाल का ‘काला जादू’ हुआ फेल, जब पीएम मोदी ने दिखाया अपना ‘मैजिक’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading