23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी क्रूज हादसा: चौथे दिन कामराज और 9 वर्षीय मयूरन के शव बरामद, मृतकों की संख्या 13 पहुंची

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में रविवार सुबह रेस्क्यू टीमों को दो और शव मिले। सुबह करीब 6 बजे 9 वर्षीय मयूरन का शव बरामद किया गया, जबकि सुबह 9:40 बजे 40 वर्षीय कामराज की डेडबॉडी पानी से बाहर निकाली गई। मयूरन त्रिची, तमिलनाडु से आया था। इन शवों के मिलने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

इससे पहले शनिवार शाम करीब 6 बजे दो बच्चों के शव बरामद किए गए थे। इनमें से एक की पहचान श्रीतमिल, पिता कामराज, उम्र 4 वर्ष और दूसरे की पहचान विराज सोनी, पिता कृष्ण सोनी, उम्र 5 वर्ष के रूप में हुई थी।

बरगी क्रूज हादसे के बाद लगातार चार दिनों से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के पहले दिन 30 अप्रैल को 4 शव मिले थे। दूसरे दिन 5 शव बरामद किए गए। तीसरे दिन 2 शव मिले और रविवार को चौथे दिन भी दो शव पानी से बाहर निकाले गए।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि एहतियात के तौर पर रविवार को दिनभर सर्चिंग अभियान जारी रखा जाएगा। रेस्क्यू टीमों द्वारा डैम क्षेत्र में तलाशी जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और व्यक्ति लापता न हो।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading