May 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4.0 के लिए जल्द होगा विज्ञापन जारी: मिथिलेश तिवारी



पटना, 9 मई पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4.0 के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दुखद बताया। 

उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत में ऐसे अभ्यर्थियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4.0 के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। शेड्यूल जारी किया जाएगा। उन्होंने विज्ञापन में देरी को स्वीकार करते हुए कहा कि जिस दिन मैं शिक्षा विभाग का पदभार ग्रहण कर रहा था, उस दिन वे सड़क पर आ गए। यह दुखद करता है।

उन्होंने उन अभ्यर्थियों को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए कहा कि उन्होंने ही सरकार बनाई है। यह सरकार उनकी है। उन्हें शिक्षक बनकर शिक्षा का अलख जगाना है। जो कल शिक्षक होंगे, वे सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, पुलिस उनके पीछे दौड़ते नजर आए, यह दृश्य दुखद करता है।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह करते हुए कहा कि हमारा दरवाजा उनके लिए सदैव खुला है। जो बात वे कहना चाहते हैं, हम उसे सुनना चाहते हैं। जो मांग सरकार मानकर करने वाली है, उसके लिए आंदोलन क्यों?

बता दें कि हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए और सरकार तथा बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात ऐसे बने कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मुख्य मांग थी कि बीपीएससी जल्द से जल्द टीआरई 4.0 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करे।

अभ्यर्थियों का कहना था कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को लेकर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। कहा गया कि बीपीएससी ने पहले कहा था कि 19-20 अप्रैल को विज्ञापन जारी होगा और 26 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

इससे पहले भी कहा गया था कि विभाग से रिक्विजिशन मिल चुका है, लेकिन अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इसी वजह से अभ्यर्थियों को फिर सड़क पर उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि टीआरई 4.0 के तहत 46 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन विज्ञापन में लगातार हो रही देरी से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है।

अन्य ख़बरें

सीबीआई का ‘अभय’ हेल्पबॉट लॉन्च, साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचेंगे लोग

Newsdesk

दुनिया में पहली बार ब्रॉड गेज ट्रैक पर दौड़ेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, अहमदाबाद–धोलेरा कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Newsdesk

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों को दिया शोध और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading