40.5 C
Jabalpur
May 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दोस्त को बचाने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र समेत कई आरोपी फरार

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के पंडा की मड़िया इलाके में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार युवक अपने मित्र अर्जुन चक्रवर्ती के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान बाहर विवाद और गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। जब युवक बाहर पहुंचा तो कुछ लोग उसके दोस्त से विवाद कर रहे थे। दोस्त को बचाने के लिए युवक जैसे ही बीच-बचाव करने लगा, तभी वहां मौजूद सौरभ चक्रवर्ती उर्फ बुचरा ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने युवक के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। आरोप है कि हमले के दौरान सौरभ के पिता गब्बर चक्रवर्ती ने भी युवक के साथ मारपीट की और आरोपी का साथ दिया। अचानक हुए इस खूनी हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आरोपी अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने सौरभ चक्रवर्ती, गब्बर चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

अन्य ख़बरें

तीन तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

Newsdesk

ग्वारीघाट रेलवे पुल पर ट्रेन की टक्कर से घायल गाय युवक पर गिरी, हालत गंभीर

Newsdesk

अवैध डेरी समेत आधा दर्जन अतिक्रमणों पर चला कैंट बोर्ड का बुल्डोजर, सड़क पर बने बाथरूम भी तोड़े

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading