37.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वारीघाट रेलवे पुल पर ट्रेन की टक्कर से घायल गाय युवक पर गिरी, हालत गंभीर

जबलपुर। ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से तीन गाय घायल हो गईं, जिनमें एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान एक घायल गाय रेलवे पुल से नीचे गिर गई और नीचे खड़े एक युवक पर जा गिरी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन ग्वारीघाट स्टेशन से पहले रेलवे पुल के पास पहुंची थी, तभी ट्रैक पर घूम रही तीन गाय उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाय पुल से नीचे जा गिरी। नीचे मौजूद युवक उस गाय के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि युवक उस समय पुल के नीचे मौजूद था।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के बाद नगर निगम जबलपुर की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल गाय को उपचार के लिए वेटनरी कॉलेज भेजा गया, जबकि मृत गाय को तिलवारा घाट के पास ले जाया गया।

ग्वारीघाट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घायल युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading