30.6 C
Jabalpur
May 12, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जब तमाशा ही हथियार बन जाए, ‘सतरंगी’ में अंशुमान पुष्कर की दिखेगी दोहरी जिंदगी



मुंबई, 11 मई अभिनेता अंशुमान पुष्कर आगामी हिंदी ऑरिजिनल वेब सीरीज ‘सतरंगी – बदले का खेल’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह सीरीज उत्तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश पर आधारित एक रिवेंज ड्रामा है।

यह सीरीज बबलू महतो (अंशुमान पुष्कर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिस्थितियों के कारण अपने पिता के पेशे (लौंडा डांस) को अपनाने के लिए मजबूर होता है, जिसे समाज अक्सर गलत नजरिए से देखता है। वह इस पेशे की आड़ में उस परिवार से बदला लेने की साजिश रचता है, जिसने उनके जीवन को तबाह कर दिया।

अभिनेता पुष्कर ने अपने किरदार पर रोशनी डालते हुए कहा, “बबलू एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे दुनिया ने हमेशा नजरअंदाज किया, लेकिन इसी अनदेखी ने उसे अपने आसपास की दुनिया को गहराई से समझने का मौका दिया। वह ‘बबलू’ और ‘लल्ली’ के रूप में दोहरी जिंदगी जीता है और यही उसकी असली ताकत है, क्योंकि उस ताकत और दिखावे से वह दोनों ही तरह की जगहों में चलना सीख जाता है।”

उन्होंने बताया कि यह सीरीज न सिर्फ भावनात्मक रूप से बहुत गहरा है, बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से भी गहरा है।

सीरीज को लेकर अभिनेता कुमुद मिश्रा ने बताया कि ‘सतरंगी – बदले का खेल’ की दुनिया बहुत जटिल है। यहां पर सत्ता सीधे रास्ते पर नहीं, बल्कि इसके समीकरण काफी उलझे हुए होते हैं। सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी अनिश्चितता है। इसमें रिश्ते भरोसे से ज्यादा डर और गर्व की बुनियाद पर टिके हुए हैं। हर खामोशी के पीछे एक गहरा राज छिपा है। यह सीरीज अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी है, फिर भी इसके भावनात्मक और राजनीतिक तनाव हर किसी से जुड़ने लायक लगते हैं। यही अनिश्चितता इस कहानी को दिलचस्प बनाती है।”

सीरीज पर अभिनेत्री महवश ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह सीरीज एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो समाज में बराबरी का हक और सम्मान पाने के लिए भूखा है। यह सचमुच मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मुझे न सिर्फ एक दमदार कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिला है, बल्कि आखिरकार उस तरह के सिनेमा का भी, जिसके हम हकदार हैं। ऐसा सिनेमा जो भावनात्मक कमजोरी को समाज की गहरी सच्चाइयों के साथ खूबसूरती से जोड़ता है। हमारे दर्शक हमेशा इस बारे में बात करते रहते हैं कि हमें इंडस्ट्री में और भी अच्छे शो की जरूरत है। तो यकीन मानिए, यह शो उन्हें बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा।”

जय बसंतू सिंह द्वारा निर्देशित और आरएनडी फिल्म्स एलएलपी द्वारा निर्मित, यह सीरीज 22 मई को रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

आपसे बेहतर कोई नहीं’, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Newsdesk

फिल्मों से लेकर गानों तक, सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए उपलब्धियों भरा रहा अप्रैल

Newsdesk

लंदन की वादियों में वेदांग रैना ने छेड़ी सुरों की तान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading