37.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुपर मार्केट व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ निगमायुक्त ने बैठक कर किया स्वच्छता संवाद

जबलपुर। शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल लाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा प्रयासों को और तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवान ने सुपर मार्केट व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता संवाद किया। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर की रैंकिंग को सुधारने में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
*व्यापारी संघ बनेगा स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर*
बैठक के दौरान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम के अभियान के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जताई। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे न केवल अपनी दुकानों और आस-पास के क्षेत्र को साफ रखेंगे, बल्कि सुपर मार्केट आने वाले आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे ग्राहकों को कचरा डस्टबिन में डालने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद के तुरंत बाद निगमायुक्त श्री अहिरवार ने व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सुपर मार्केट क्षेत्र का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों के बाहर अतिक्रमण न हो और सामान व्यवस्थित रहे ताकि आवागमन सुगम हो। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बाजार क्षेत्र में कचरा कम करने, पुनरू उपयोग और रीसाइकिल के सिद्धांतों को लागू करने पर चर्चा की गई।
एक साझा लक्ष्य, स्वच्छ और सुंदर शहर
निगमायुक्त ने इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों का सहयोग स्वच्छता अभियान की रीढ़ है। जब शहर का मुख्य व्यावसायिक केंद्र स्वच्छता का मॉडल बनेगा, तो इसका प्रभाव पूरे शहर पर पड़ेगा। व्यापारी संघ ने भी निगम की इस सक्रियता का स्वागत किया और शहर के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading