May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सहायक मंडल विधृत अभियंता (ओ पी ) अधिकारी शहडोल के साथ रनिंग स्टाफ के मुद्दों पर इन्फारमल मीटिंग बैठक सम्पन्न


अनूपपुर , रेलवे मजदूर कांग्रेस शहडोल व पेंड्रारोड़ के प्रतिनिधि  ने सहायक मंडल विधृत अभियंता ओ पी शहडोल चन्द्र प्रकाश मस्तुरिया के साथ 14 मई को शहडोल में इंन्फारमल बैठक कर शहडोल व पेंड्रारोड के रनिंग कर्मचारियों सभी के चार्ज शीट और एब्सेंट से संबंधित समस्याओं पर  मंडल समन्वयक बिलासपुर  विजय अग्निहोत्री जी के निर्देश व मार्गदर्शन में मुलाकात किया
बैठक मार्गदर्शन जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव के नेतृत्व में शाखा सचिव पेंड्रा रोड श्री  हेमंत कुमार, शाखा उपाध्यक्ष दीपक  सिंह , सहायक सचिव वीर सिंह मीणा , ब्रांच काउंसलर किशन  सिंह  , शाखा सचिव शहडोल बालकृष्ण बंगारी , शाखा अध्यक्ष शहडोल प्रभास कुमार , शाखा सचिव अनूपपुर  जयंतोदास दासगुप्ता अनोपचारिक बैठक में शामिल रहे,  पेंड्रारोड में 12 कर्मचारियों की चार्ज सीट जो दिया गया था जो 6 आदमी को अनुपस्थित किया गया था उस संदर्भ में सभी पदाधिकारी ने बहुत ही जोरदार दमदार ढंग से एक-एक प्रकरण पर एईई ओपी से बात की और अपना पक्ष रखा की कर्मचारी अपने घर के जरूरी कामों को यदि करने जा रहा है चाहे वह पिता का इलाज हो या बहन की शादी हो या स्वयं की शादी हो  उसमें उसे अनुपस्थित किया जा रहा है , यह सही नहीं है , बैठक में 2 घंटे तक  सभी संबंधित विषयों पर चर्चा की गई  शाखा सचिव के लेटर पैड पर रनिंग कर्मचारियों के समस्याओं दिया गया, एईई ओपी शहडोल ने सभी विषयों पर सकारात्मक  जवाब दिए  और कहा कि  सभी के चार्ज सीट माफ किए जाएंगे  और जो लोग  अनुपस्थिति है उनके साथ पुनर्विचार कर अनुपस्थिति हटाया जाएगा

अन्य ख़बरें

दुनिया में पहली बार ब्रॉड गेज ट्रैक पर दौड़ेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, अहमदाबाद–धोलेरा कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Newsdesk

किश्मत वहीं साथ देती है जहां मेहनत होती है- कलेक्टर युवा, सेना में जुड़कर समाज और देश की करें सेवा-

Newsdesk

पुराने कुएं के जीर्णोद्धार से देवरी ग्रामवासियों को मिली पेयजल संकट से राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading