38.3 C
Jabalpur
June 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान


सिवनी – शासकीय पीजी कॉलेज (प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज) सिवनी में बुधवार को कौशल श्री विकास समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने विधायक दिनेश राय मुनमुन का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं पूरे मनोयोग से अध्ययन करें और अपने माता-पिता, समाज तथा देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज के अध्यक्ष अजय पांडे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, पार्षद राजू यादव, शुभम राजपूत, प्राचार्य डॉ. नाग सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

अन्य ख़बरें

थाना प्रभारी सस्पेंड, फिर भी नवापारा में नशे का नेटवर्क बेखौफ, उठे बड़े सवाल

Newsdesk

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,

Newsdesk

नियम उल्लंघन पर हज़ार्गों इंडस्ट्रीज का भूखंड आवंटन निरस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading