जबलपुर। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उप अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर बेलखेड़ा के आदिवासी प्रकरण पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को न्याय दिलाने तथा आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की मांग की।
मुलाकात के दौरान पुलिस प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया गया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद आगामी दिनों में प्रस्तावित बेलखेड़ा थाना घेराव कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और न्याय के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष नीलेश बड़कड़े, जिला शहर आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर, जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष रुक्मिणी गोटियां, जिला पंचायत सदस्य मुन्नी बाई उईके, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार सैयाम, जिला सचिव रमा धुर्वे, जिला ग्रामीण अध्यक्ष (उत्पीड़न प्रकोष्ठ) उमा उईके, राजेश पटेल तथा सुखीर्थ त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


