33.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर में आम आदमी पार्टी का जोन स्तरीय  सम्मेलन संपन्न

,

अनूपपुर। आम आदमी पार्टी का शहडोल जोन स्तरीय विशाल सम्मेलन मंगलवार को अनूपपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर एवं मैहर जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति तथा प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी  जितेंद्र सिंह तोमर रहे। उनके साथ दिल्ली विधानसभा के मॉडल टाउन क्षेत्र से लगातार तीन बार निर्वाचित विधायक  अखिलेशपति त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं शहडोल जोन प्रभारी  रामकृपाल सिंह सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि  जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब ईमानदार एवं जवाबदेह राजनीति चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके कारण आज पार्टी पूरे देश में तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक  अखिलेशपति त्रिपाठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों की आवाज बनकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल जोन प्रभारी  रामकृपाल सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी पंचायत, नगरीय निकाय एवं विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी सभी चुनाव पूरी मजबूती, संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन के साथ लड़ेगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। पूरे सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला तथा “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “झाड़ू चलेगी, बदलाव आएगा” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading