*समर्थकों में खुशी की लहर
खैरलाँजी । जनपद पंचायत खैरलांजी में 18 जून गुरुवार को कार्यवाहक जनपद अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया जिसमें जनपद सदस्य खूशबू गिरीश बिसेन के द्वारा शानदार जीत हासिल की और निकटतम प्रत्याशी जनपद सदस्य रीतू योगेश सुलाखिया को 6 मतो से हराया
गया । जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित कार्यवाहक अध्यक्ष खुश्बू गिरीश बिसेन को चुनाव प्रक्रिया में 1 4 मत पत्र प्राप्त हुए तथा निकटतम प्रत्याशी रीतू योगेश सुलाखिया को 8 मतपत्र प्राप्त हुए तथा एक मतपत्र पर निरस्त हुआ है। बतादे की जनपद पंचायत खैरलांजी में 24 जनपद सदस्य है जिसमें से एक जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 19 का माननीय न्यायालय के द्वारा निरस्त किया था । 23 जनपद सदस्यो के द्वारा चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर वोटिंग कि । बताया गया पूर्व जनपद अध्यक्ष आशु गुनाराम बघेले को अध्यक्ष पद से माननीय न्यायालय के द्वारा महाराष्ट्र के जाति प्रमाण पत्र को लेकर जनपद सदस्य तथा अध्यक्ष पद हेतु अयोग्य घोषित करते हुए
दोनो निर्वाचन शुन्य व निरस्त घोषित किया था। नव निर्वाचित कार्यवाहक अध्यक्ष खुश्बू गिरीश बिसेन ने अपनी जीत का श्रेय जनपद सदस्य एंव समर्थको को दिया तथा उन्होंनो कार्यकाल अवधि में क्षेत्र का चहुंओर विकास करने की बात पर जोर दिया। समर्थको के द्वारा रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया और खुशी जाहिर की ।
इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गिरीश बिसेन, समाजसेवी सागर बिसेन, पूर्व जनपद अध्यक्ष राकेश बनोटे, मंडल भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, जिलापंचायत सदस्य सुनिता मानसिंह बहेटवार, कटोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश रांगहडाले, राजकुमार बहेटवार भाजपा ब्लॉक उपाध्यक्ष, नरेंद्र साहू, फिरोज ठाकरे, पूर्व सरपंच भंडारबोडी देवेंद्र लिल्हारे,अभिषेक सेलोकर,पलास बिसेन, देवेंद्र लिल्हारे, डालीराम नागपुरे सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे


