मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की दोपहर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के.साह ठेकदार की जमा सुरक्षा राशि वापस लेने के नाम पर अपने निवास पर 30,000 रुपए रिश्वत की राशि लेते लोकायुक्ते रीवा की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनूपपुर में आरजीए कंस्ट्रक्शन कंपनी रीवा को कोरोना कॉल वर्ष 2020- 21 में जिले में पाइप लाइन बिछाने, घर में नल कनेक्शन करने, सेम बिल बनाने का ठेका अनुबंध पत्र के आधार पर दिया गया था। संबंधित कंपनी द्वारा कार्य पूर्ण होने के पश्चात उसके अंतिम देयक राशि लगभग 14 लाख रुपए के भुगतान एवं जमा सुरक्षा राशि लगभग 7 लाख रुपए तथा जमा एफडीआर लगभग 4 लाख रुपए को वापस किए जाने के एवज में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री ए.के. साह ने आवेदक रामाश्रय यादव निवासी बाणसागर कॉलोनी रीवा से 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें प्रथम किस्त 1,50,000 रुपए पूर्व में प्राप्त किए जा चुके थे, शेष राशि लिए जाने हेतु आज रामाश्रय यादव को अपने निज निवास स्मार्ट सिटी अनूपपुर में बुलाया गया था। जहां 30,000 रुपए रिश्वत की राशि लेते लोकायुक्तस रीवा की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


