June 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छात्रों की गूंज: जन संवाद शिक्षा प्रणाली के संकट, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा प्रणाली के संकट, पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई, और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग की।इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष संध्या वर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव सत्येन्द्र दुबे, जिला कांग्रेस महासचिव राघवेंद्र पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रजन राठौर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद सहित उपस्थित अभिभावक एवं कांग्रेसजनों द्वारा नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाले 21 होनहार छात्र-छात्राओं तथा लखनऊ अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले 15 छात्र-छात्राओं को पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान राजस्थान के कोटा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण संबोधन की एलईडी स्क्रीन पर प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी अभियान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रारंभ किए गए इस अभियान का उद्देश्य छात्रों, युवाओं एवं अभिभावकों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाना तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग करना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा शहर से राहुल गांधी द्वारा आयोजित विशाल छात्र रैली के माध्यम से की गई थी। कांग्रेस पार्टी देशभर के 28 प्रमुख शहरों में प्रेस वार्ताएं एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं, छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। अभियान के माध्यम से लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में बढ़ती अनियमितताओं तथा शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला जीआई टैग

Newsdesk

जबलपुर : इंडिगो फ्लाइट में वरिष्ठ वकील से मारपीट का आरोप, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने उठाए सवाल

Newsdesk

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading