June 26, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

15 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सतना से सिवनी जा रही थी खेप

जबलपुर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अधारताल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करौंदा बायपास के पास घेराबंदी करते हुए दो स्कूटी पर सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 15 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्करों में एक नाबालिग (अपचारी बालक) भी शामिल है।

पुलिस को देख भागने लगे स्कूटी सवार

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (एसपी) संपत उपाध्याय के सख्त निर्देश पर क्षेत्र में लगातार सघन वाहन चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार सुबह पुलिस टीम करौंदा बायपास के पास चेकिंग कर रही थी।

तभी पुलिस को दो सुजुकी एक्सिस (स्कूटी) पर सवार चार संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे सकपका गए और गाड़ियां मोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगे। मुस्तैद पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई और चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

बैग की तलाशी में खुला राज, 15 किलो गांजा बरामद

पकड़े गए युवकों की जब मौके पर ही तलाशी ली गई, तो उनके पास मौजूद बैग से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा करीब 15 किलोग्राम पाई गई, जिसकी बाजार में अच्छी-खासी कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों स्कूटी को जब्त कर लिया।


थाने लाकर की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने नशा तस्करी के एक बड़े रूट का पर्दाफाश किया। आरोपियों ने कुबूल किया कि गांजे की यह बड़ी खेप सतना जिले से जबलपुर लाई गई थी। सतना के दो तस्कर इसे लेकर जबलपुर पहुंचे थे, जबकि सिवनी जिले के केवलारी निवासी दो अन्य व्यक्ति इस खेप की डिलीवरी लेने और इसे खरीदने के लिए जबलपुर आए थे। करौंदा बायपास पर इस सौदे को अंजाम देकर खेप को सिवनी रवाना किया जाना था, लेकिन इसके पहले ही अधारताल पुलिस ने खेल बिगाड़ दिया।

अन्य ख़बरें

प्रतिबंध के बावजूद जनजाति कार्य विभाग में चला अटैचमेंट का खेल, स्थानांतरण के बाद फिर उठे सवाल

Newsdesk

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

Newsdesk

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर कांफ्रेंस संपन्नस्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगीकरण पर फोकस करें कलेक्टर : मुख्य सचिव श्री जैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading