26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

डॉक्टर्स डे पर हुआ डॉ कोठारी का सम्मान

जबलपुर। IMA Doctors’ Day एवं CGHS स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवीन कोठारी को जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।समारोह में सांसद आशीष दुबे एवं विधायक अभिलाष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर VFJ, CGHS एवं IMA के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विजन संस्था के सौजन्य से डॉ. नवीन कोठारी को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन, विभाग के समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, उत्कृष्ट नेतृत्व तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. नवीन कोठारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। अतिथियों ने उनके समर्पण, सेवा-भाव एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading