23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

जबलपुर क्लब चुनाव: कैलाश मलगानी बने अध्यक्ष, अचल सिंह गौर सचिव निर्वाचित

जबलपुर। जबलपुर क्लब के वर्ष 2026-27 के वार्षिक निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी इन्द्रजीत सिंह मंगी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर कैलाश मलगानी ‘डब्बू’ ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज चौरसिया को 58 मतों से हराकर जीत दर्ज की। कैलाश मलगानी को 181 जबकि मनोज चौरसिया को 123 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर कमलेश रावत ने 166 मत प्राप्त कर विनीत भोला ‘राजू’ (138 मत) को 28 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर अचल सिंह गौर ने 159 मत हासिल कर राजेश पाण्डेय ‘लड्डू’ (153 मत) को 6 मतों के अंतर से हराया। सहसचिव पद पर दीपक शर्मा ने 171 मत प्राप्त कर सुभाषचंद अग्रवाल (121 मत) को 50 मतों से पराजित किया।
प्रबंधकारिणी समिति के लिए रविन्दर भाटिया (210), विनय ‘बंटू’ चौरसिया (155), मनोज पाटकर (152), संजय अग्रवाल (145) और धीरज श्रीवास्तव (142) निर्वाचित हुए।
चयन समिति के चुनाव में बृन्दावन चौकसे (176) और तरुण दीक्षित (148) विजयी घोषित किए गए। वहीं महेश रोहरा और संदीप गुप्ता दोनों को 147-147 मत मिलने से टाई की स्थिति बन गई। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार दोनों प्रत्याशी आपसी सहमति से निर्णय लेने का प्रयास करेंगे। यदि सहमति नहीं बनती है तो 15 जुलाई 2026, बुधवार को लॉटरी के माध्यम से अंतिम निर्णय किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह मंगी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading