July 3, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

डीजीपी के स्थानांतरण आदेश के बाद भी कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी का प्रभार बरकरार, आखिर क्यों?

तत्काल हो आदेश का पालन जल्द से जल्द हटाए जाए थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा
सिवनी। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा 23 जून 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक संतोष कुमार पंद्रे का स्थानांतरण जिला सिवनी से पीटीएस पचमढ़ी किया गया है। इसके बावजूद वे अब तक कान्हीवाड़ा थाना का प्रभार संभाले हुए हैं।
इस स्थिति को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी नए थाना प्रभारी की पदस्थापना या प्रभार परिवर्तन नहीं किया गया है।
अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आदेश का पालन अब तक क्यों नहीं हुआ? क्या इसके पीछे कोई प्रशासनिक कारण है या किसी अन्य वजह से प्रक्रिया लंबित है? इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
अब लोगों की निगाहें जिला पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस प्रशासन जल्द ही थाना प्रभारी को हटाकर आदेश का पालन करेंगे

अन्य ख़बरें

जबलपुर को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने का साझा संकल्प, ‘‘सेफ सिटी’’ परियोजना की प्रथम वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

Newsdesk

कठौंदा में नर्सरी बनाने की प्रगति का निगमायुक्त द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति पर, दो माह में नर्सरी पूर्ण रूप से तैयार करने दिये निर्देश

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तारीख घोषित, 20 जुलाई को मतदान, 21 जुलाई से होगी मतगणना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading