July 3, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

भाजपा नेता के घर बम फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। शहर के शोभापुर क्षेत्र में करीब डेढ़ महीने पहले हुई बमबाजी की घटना में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी और शातिर अपराधी पवन रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि शोभापुर में एक भाजपा नेता के निवास और शोभापुर कलारी के पास करीब डेढ़ महीने पहले दो अलग-अलग स्थानों पर बमबाजी की वारदातें हुई थीं। इस धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बम विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस पूरे घटनाक्रम में पवन रजक और प्रवीण रजक मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी पवन रजक के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कलेक्टर ने जारी किया था NSA वारंट, आरोपी ने किया सरेंडर

आरोपी पवन रजक के लगातार बढ़ते अपराधों और वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिला कलेक्टर के समक्ष एनएसए (NSA) का प्रकरण प्रस्तुत किया था। कलेक्टर न्यायालय से वारंट जारी होने और पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच, आरोपी पवन रजक ने 23 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस रिमांड के दौरान अधिकारियों ने आरोपी पवन रजक से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कि उसने इस बमबाजी की घटना को क्यों अंजाम दिया था और फरारी के दौरान वह किन-किन ठिकानों पर छुपा हुआ था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले का दूसरा आरोपी प्रवीण रजक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने का साझा संकल्प, ‘‘सेफ सिटी’’ परियोजना की प्रथम वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

Newsdesk

कठौंदा में नर्सरी बनाने की प्रगति का निगमायुक्त द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति पर, दो माह में नर्सरी पूर्ण रूप से तैयार करने दिये निर्देश

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तारीख घोषित, 20 जुलाई को मतदान, 21 जुलाई से होगी मतगणना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading