31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

रांझी में शादी वाले घर में घुसे बदमाश, शराब के पैसे देने से मना किया तो भाई को मारा चाकू, दूसरे का सिर फोड़ा


जबलपुर। शहर के रांझी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर भूमिया मोहल्ला में बीती रात शादी की खुशियां उस समय खौफ और चीख-पुकार में बदल गईं, जब दो बदमाशों ने शादी वाले घर में घुसकर शराब के लिए ₹1000 की रंगदारी मांगी। पैसे देने से इंकार करने पर बदमाशों ने दूल्हे/दुल्हन के ताऊ (पीड़ित के बड़े भाई) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई का भी सिर फोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, इंद्रानगर निवासी ललित भूमिया (27 वर्ष) के घर में उनकी भतीजी रश्मि भूमिया की शादी का कार्यक्रम था। घर में मेहमानों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था और चारों तरफ जश्न का माहौल था। तभी रात करीब 12:30 बजे इलाके के दो शातिर बदमाश—मंजीत चौधरी और सोनू चौधरी शादी वाले घर में जबरन घुस आए। दोनों ने ललित के बड़े भाई अमर भूमिया को घेर लिया और रौब दिखाते हुए शराब पीने के लिए ₹1000 की मांग करने लगे। जब अमर भूमिया ने शादी के माहौल का हवाला देते हुए बदमाशों को पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गए।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading