July 4, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

जल संवर्धन और शहर सौंदर्यकरण के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें संबंधित अधिकारी – निगमायुक्त

वर्षा जल संरक्षण के लिए सोकपिट निर्माण, कुओं-तालाबों की सफाई और सघन पौधारोपण कार्य को गति देने बैठक में निगमायुक्त के निर्देश
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय में जल संरक्षण, पर्यावरण सुधार एवं शहर सौंदर्यकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं, अतः संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सभी स्वीकृत कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए वर्षा ऋतु को दृष्टिगत भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया कि शहर के समस्त शासकीय भवनों, निगम परिसरों, उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोकपिट निर्माण के कार्यों को बहुत तेज गति से की जाए। उन्होंने तकनीकी विंग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही हों, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके।
बैठक में शहर के जल स्तर को बनाए रखने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के समस्त कुओं, बावडियों और तालाबों की सिल्ट निकालने, उनकी व्यापक सफाई करने तथा उनके चारों ओर सुरक्षा जाली व सौंदर्यीकरण के कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं।
पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख मार्गों, डिवाइडरों, नवनिर्मित पार्कों और निगम की रिक्त भूमियों पर सघन पौधारोपण किया जाए। निगमायुक्त ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से मुख्य मार्गों के संधारण, प्रमुख चैराहों के रोटरी सुधार, लैंडस्केपिंग, आकर्षक लाइटिंग और वॉल पेंटिंग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सौंदर्यकरण के कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।बैठक में सभी संबंधित अधिकारी एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

जबलपुर को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने का साझा संकल्प, ‘‘सेफ सिटी’’ परियोजना की प्रथम वार्षिक समीक्षा बैठक संपन्न

Newsdesk

तिलहरी के अधूरे मकान अब पूरे बनेंगे, स्टेडियम में होगा ओलंपिक भवन का निर्माण

Newsdesk

तेज बारिश में भी मैदान पर डटी नगर निगम की टीम,स्वच्छता मित्रों के सेवा और समर्पण की की गई सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading