कटनी। माधवनगर क्षेत्र में हुई चंदन पेडों की चोरी कर ले जाने की घटना में राजू उर्फ चमरा पारधी, ईजुव पाऱधी , ईलावन पारधी, मकौना उर्फ मतऊआ पारधी, अक्सेना उर्फ गुलगुली पारधी सभी नि0 पटेहरा थाना कुठला जिला कटनी एवं डई पारधी नि0 देवरी थाना बीजाडांडी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक कटनी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में गठित टीम को चंदन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, ज्ञात हो कि संजय दुबे जाने माने शायबर एक्सपर्ट हैं ।
*घटना का विवरण-* प्रार्थी कमलेश कुशवाहा व्दारा दिनांक 14.03.26 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मालिक शंकर सिन्धी का चंदन व आवले का बगीचा ग्राम छहरी में है, जिसमें वह चौकीदारी करता है , दिनांक 08.03.26 व 09.03.26 की मध्य रात्री में 15 चंदन के पेडो को काटकर ले गये है और 15 पेड़ों ko छतिग्रस्त कर दिये है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अप0क्र 229/26 धारा 331(4),305(1), 324(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
*गिरफ्तारी व जप्ती-* माधवनगर पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर लगातार संदेहयों की तलाश सीमावर्ती क्षेत्र में कर रही थी, जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपीगण सतना जिले में है, माधवनगर पुलिस व्दारा आरोपीगण को गिरफ्तार कर पी0आर0 प्राप्त किया गया।
आरोपी राजू उर्फ चमरा पारधी पिता शकीलत उर्फ छुरछुर उम्र 23 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला, ईजुव पारधी पिता शकीलत पारधी उर्फ कुरछुर उम्र 20 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला कटनी, इलावन पारधी पिता डंगा पारधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम पटेहरा थाना कुठला कटनी, मकौना उर्फ मतऊआ पारधी पति इजुव पारधी उम्र 19 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला कटनी, अक्सेना उर्फ गुलगुली पारधी उम्र 22 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला कटनी, एवं डई पारधी पति चिल्टू पारधी उर्फ सारंकी उम्र 30 साल निवासी देवरी थाना बीजाडांडी जिला मंडला को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चोरी के चंदन पेड के टुकडे जप्त किये गए है।
*तरीके वारदातः-* कटनी जिले में माधवनगर क्षेत्र के ग्राम छहरी में 15 चंदन के पेडो को काटकर चोरी करने में शामिल आरोपीगण अपने भोले भाले वेष में माला, रूद्राक्ष आदी बेचने के नाम पर रैकी करते है फिर रात्री में अपने महिला व पुरूष साथियो के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करते है, जिनके विरूद्ध कटनी के सीमावर्ती जिला सतना में भी अपराध पंजबीद्ध है।
अतः ऐसे बहरुपीयों से सावधान व सतर्क रहने की आवश्यकता है।


