29.9 C
Jabalpur
July 5, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

डायरिया रोको अभियान के तहत धनसुआ एवं ओदा में पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनेशन

जिले में संचालित डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैंइसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को बालाघाट विकासखंड के ग्राम धनसुआ एवं ग्राम ओदा में विभागीय अमले द्वारा पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीन का उपयोग कर जल को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई की गई, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

      इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पानी को साफ एवं ढंककर रखने, घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह भी दी। साथ ही लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा दूषित पानी के सेवन से बचने के प्रति जागरूक किया गया।


       लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी, क्लोरीनेशन एवं जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading