32 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

सारा ऐप के गलत सर्वे से PMAY 2.0 के लाभ से वंचित हो रहे सैकड़ों पात्र हितग्राही


छपारा – नगर परिषद छपारा की सभापति शिवनीता जितेंद्र सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 में पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिलने का गंभीर मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों की त्रुटियां और सारा ऐप के माध्यम से किए गए कथित गलत सर्वे के कारण सैकड़ों गरीब परिवार योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि कई खसरा नंबरों का नक्शा आज तक संधारित नहीं किया गया है, जबकि कुछ भूमि अभी भी “घास मद” के रूप में दर्ज है। इसके कारण वर्षों से निवास कर रहे लोगों के भूखंडों का सत्यापन नहीं हो पा रहा और उनके आवेदन अपात्र घोषित किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे के दौरान पुराने राजस्व रिकॉर्ड और बंदोबस्त अभिलेखों का मिलान किए बिना केवल डिजिटल सर्वे पर भरोसा किया गया, जिससे वास्तविक हितग्राहियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सभापति ने बताया कि प्रभावित परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन के साथ बिजली बिल, नलकर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए हैं, इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से राजस्व अभिलेख एवं नक्शों में सुधार कराकर पुनः सत्यापन कराने तथा सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

सोहागपुर में दस्त प्रबंधन अभियान का शुभारंभ

Newsdesk

शहडोल जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पकड़ी दुर्लभ बीमारी, महिला को मिली नई जिंदगी

Newsdesk

रेलवे स्कूल में चला विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading