31.6 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

नगर निगम द्वारा दयानंद सरस्वती वार्ड में 2.51 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का किया गया भूमिपूजन

**

महापौर, निगम एवं सी.एम. माॅनिट मद से कराये जायेगें कार्य*
महापौर और विधायक ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन*
वार्ड के नागरिकों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगी बड़ी सौगात*
सदर मेन रोड से रेलवे ब्रिज तक बनेगी एम-40 सी.सी. सड़क, वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक, नालियों और विद्युत पोल शिफ्टिंग, लाइटिंग से सुगम होगी यातायात व्यवस्था*

जबलपुर। नगर निगम द्वारा दयानंद सरस्वती वार्ड में 2.51 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅं. अभिलाष पाण्डेय द्वारा भूमिपूजन कर विकास कार्यो का शुभारंभ कराया गया। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि विकास के कार्य महापौर, निगम एवं सी.एम. माॅनिट मद से कराये जायेंगे।  शहर के देवतुल्य नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में विकास कार्यों की नई सौगात दी गई है।
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड अंतर्गत सदर मेन रोड से रेलवे ब्रिज भैंसासुर रोड तक व्यस्त मार्ग पर यातायात को सुगम और दीर्घकालिक बनाने के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से एम-40 सी.सी. रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, मार्ग को चैड़ा व सुरक्षित करने के लिए पोल शिफ्टिंग और नए विद्युत लाइट पोल लगाने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शरतचन्द्र तिवारी जी के घर से लेकर कमर्शियल ऑटोमोबाइल्स तक जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए 58.04 लाख की लागत से नाली निर्माण और नागरिकों की सुविधा के लिए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक डॉ अभिलाष पांडे  बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड के विभिन्न आंतरिक क्षेत्रों में 42.54 लाख की लागत से सी.सी. सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ वार्ड के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र कल्चरल स्ट्रीट के समीप 20.73 लाख की लागत से सी.सी. सड़क का निर्माण कर क्षेत्र को नया स्वरूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर एवं विधायक ने कहा कि नगर निगम शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास की गंगा बहाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को जलभराव और जर्जर सड़कों से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षेत्र के नागरिकों को सुगम यातायात और सुरक्षित माहौल देना है। सदर और भैंसासुर रोड का यह कॉरिडोर आने वाले दिनों में क्षेत्र की सूरत बदल देगा। भूमिपूजन के अवसर पर निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, स्थानीय पार्षद श्रीमती लवलीन आनंद, वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सपन यादव, प्रणीत वर्मा, मनीष जैन, मुकेश कुशवाहा, रवि मिश्रा, दिलीप पटेल, पुष्पराज पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक और निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

भगवान जगन्नाथ स्वामी की 259वीं रथयात्रा के पत्रक पूजन के साथ तैयारियां शुरू

Newsdesk

छात्र को रास्ते में रोक कर पैर में चाकू मारा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Newsdesk

5.65 लाख के गांजे के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तारमुखबिर की सटीक सूचना पर बस स्टैंड के पास दबिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading