31.6 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

छात्र को रास्ते में रोक कर पैर में चाकू मारा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अधारताल थाना क्षेत्र के महाराजपुर का है, जहां गांजा खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल छात्र ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित एक निजी स्कूल का 12वीं का छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल के पूर्व छात्र गुल्लू दुबे और सक्षम दुबे ने उसे रास्ते में रोक लिया और गांजा खरीदने के लिए पैसे मांगे। छात्र के इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई।

घायल छात्र किसी तरह अधारताल थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

भगवान जगन्नाथ स्वामी की 259वीं रथयात्रा के पत्रक पूजन के साथ तैयारियां शुरू

Newsdesk

5.65 लाख के गांजे के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तारमुखबिर की सटीक सूचना पर बस स्टैंड के पास दबिश

Newsdesk

बल्देवबाग के ट्रांसपोर्टरों को नोटिस, बोले— शिफ्ट होंगे, पहले ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट दें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading