31.6 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

भगवान जगन्नाथ स्वामी की 259वीं रथयात्रा के पत्रक पूजन के साथ तैयारियां शुरू


जबलपुर। संस्कारधानी के लगभग 500 वर्ष प्राचीन श्री जगदीश मंदिर (गढ़ाफाटक) से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की 259वीं भव्य रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आषाढ़ माह की द्वितीया तिथि पर 16 जुलाई को आयोजित होने वाली इस रथयात्रा के पत्रक पूजन का कार्यक्रम शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
राइट टाउन स्थित प्रेम मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पं. रामकृष्ण पाठक तथा श्री जगदीश मंदिर के पं. देवेंद्र त्रिपाठी के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की रथयात्रा के पत्रकों का पूजन किया गया।
श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी लाल ज्ञानेंद्र सिंह बघेल (अधिवक्ता) ने बताया कि गढ़ाफाटक स्थित यह प्राचीन मंदिर संस्कारधानी की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। भगवान जगन्नाथ स्वामी की वार्षिक रथयात्रा शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं।
उन्होंने बताया कि रथयात्रा में चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जबालीपुरम की अगुवाई में संत-महंत, धर्माचार्य एवं हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के रथ के साथ चलेंगे। यह आयोजन पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर देता है।
पत्रक पूजन कार्यक्रम में मोहित तिवारी, लाल अच्युतेंद्र सिंह बघेल, पं. मनमोहन दुबे, देवेंद्र नेमा, अतुल कुमार पटेल, मोहित पटेल, राकेश उपाध्याय, डी.के. दुबे, विशाल पंड्या, एड. शिखा सिंह बघेल, एड. सुजीत सिंह रघुवंशी, एड. दीपक कुमार विश्वकर्मा, नरेंद्र गौतम, मधुकर राव, सुनील गुप्ता, पीतल पटेल, नत्थू दादा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

छात्र को रास्ते में रोक कर पैर में चाकू मारा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Newsdesk

5.65 लाख के गांजे के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तारमुखबिर की सटीक सूचना पर बस स्टैंड के पास दबिश

Newsdesk

बल्देवबाग के ट्रांसपोर्टरों को नोटिस, बोले— शिफ्ट होंगे, पहले ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट दें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading