29.9 C
Jabalpur
July 5, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

वरिष्ठ संस्कृत मनीषी डॉ. मोहनानंद मिश्र के निधन पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने जताया गहरा शोक


अनूपपुर। संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा जगत के प्रख्यात विद्वान, बैद्यनाथ वाङ्मय ग्रंथ के रचयिता, बालानंद संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य तथा हिंदी विद्यापीठ के कुलपति पद को सुशोभित कर चुके डॉ. मोहनानंद मिश्र का देवघर में निधन हो गया। वे जिले के वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक विश्व सत्ता के विज्ञापन प्रभारी, मध्यप्रदेश जनसंदेश के जिला ब्यूरो एवं दैनिक आर्यावर्त के स्थानीय संपादक संतोष झा के ससुर एवं धर्मपिता थे। उनके निधन से संस्कृत साहित्य, शिक्षा जगत एवं पत्रकारिता क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
डॉ. मोहनानंद मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन संस्कृत भाषा के संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन एवं शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित किया। वे एक कुशल शिक्षाविद, ओजस्वी वक्ता, श्रेष्ठ लेखक और उच्च कोटि के संस्कृत मनीषी थे। उनका व्यक्तित्व विद्वता, सादगी एवं आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम था। उनके द्वारा रचित बैद्यनाथ वाङ्मय ग्रंथ सहित अनेक साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उनके निधन पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, जिला अनूपपुर द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिषद ने कहा कि डॉ. मोहनानंद मिश्र का निधन केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि संस्कृत जगत और भारतीय संस्कृति की अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, विशेषकर वरिष्ठ पत्रकार संतोष झा एवं समस्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, प्रदेश सह सचिव कमलेश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडे, संभागीय संरक्षक मंडल के महासचिव अरुण ओटवानी, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, संरक्षक मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अंकित शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एडवोकेट शारदा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, चंदन केवट, शैलेंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र कान्त तिवारी, महासचिव श्रवण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा, जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर, सह सचिव अधिक लाल यादव एवं अमित तिवारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विपुल बरमैया, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय नामदेव एवं दिनेश केवट, महासचिव संस्कार गौतम, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव संतोष चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य शंभू दयाल कनौजिया एवं गुलाब रजक, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद गजल, उपाध्यक्ष दुर्गा यादव, संजीव पाण्डेय, सत्यप्रकाश उपाध्याय, त्रिलोकीनाथ, महासचिव बृजेश साहनी, कोषाध्यक्ष रमाकान्त शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष शान्तनु मिश्रा, सह सचिव राहुल द्विवेदी, आमीन वारसी, संजय साहू, ब्लॉक प्रवक्ता महेश मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष आर.सी. मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद गुप्ता एवं नीरज द्विवेदी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी, संरक्षक मंडल अध्यक्ष दयाशंकर राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश तिवारी (मोन्टी), उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, मदन मोहन मिश्रा, आशीष तिवारी, महासचिव अजीत तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय राठौर, सह सचिव हरिचरण उपाध्याय, सच्चिदानंद पांडे, पंकज पंजवानी, राजेश पटेल तथा कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद नजीर, गिरीश राठौर, विनोद विन्धेश्वरी पांडेय, अमित शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, पंकज तोमर, अनिल गुप्ता, गौरव दहिया, बृजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश सिंह, राजकुमार शुक्ला, सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी, अजय रस्तोगी, रामचरण मिश्रा, पुष्पेंद्र उरमालिया, अनिल कुमार सोनी, राजकुमार यादव, अरुण त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, चेतराम शर्मा, सुनील साहू, सुशील सोनी, पवन गौतम, मनोज जैन, अनिल राठौर, सूरज राठौर एवं राहुल कुशवाह सहित परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading