सफल युवाओं ने कैरियर के बारे में सांझा किया अनुभव
बालाघाट. जिला क्षत्रिय सर्ववर्गीय कलचुरी कलार समाज बालाघाट द्वारा समाज के गौरवशाली दिवंगत समाजसेवियों की पावन स्मृति में ५ जुलाई रविवार को स्थानीय तुरकर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसमें समाज के जिले के कक्षा १० वीं व १२ वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष २०२५-२६ में ७५ प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व विभिन्न खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के करीब २७५ प्रतिभावान बच्चों का स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के सफल युवाओं द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके कैरियर के बारे में मोटिवेशन किया गया। उन्होंने अपनी सफलता को लेकर अपने अनुभव भी सांझा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप में म.प्र शासन के पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल व पूर्व नपाध्यक्ष अनिल धुवारे, प्रमुख अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष फेकनलाल डोहरे, प्रभारी नपा सीएमओ सूर्यप्रकाश उके, कलार समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष यशवंत पिपलेवार, सिविल जज छ.ग. अगन डहाके, प्रोफेसर डॉ. दीपक साहू पालेवार बैतूल, असि. प्रोफे. रितेश सोनवाने, असि. प्रोफे. वरेण्य सिरसाटे, इंजी. सुरेश पिपलेवार, सर्ववर्गीय जिला कलार समाज अध्यक्ष राधेलाल दवने, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती सरिता केवल सोनेकर, जिला मराठा कलार समाज अध्यक्ष संजीव बाबा धुवारे, जिला डहरवाल कलार समाज अध्यक्ष राजेन्द्र साकरे, झरिया कलार समाज अध्यक्ष केवल सोनेकर, सदनसाव सेवईवार, श्रीमती लता मलघाटी, मंजुषा शिवहरे, जयश्री सोनवाने, सुनील जायसवाल, सुनील पिपलेवार, धमेन्द्र चौकसे, शैलेष चोरठे, पार्षद आशुतोष डहरवाल, पूर्व पार्षद संतोष जायसवाल, महेश केकती, चन्द्रकांत पिपलेवार, हिरदेशाय हिरवाने, सतीश पशीने, धनंजय देशमुख सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि समाज को एकजुट करने सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। समाज के कमजोर वर्ग के ऐसे बच्चे जो पढ़ाई में अच्छे है लेकिन आर्थिक परेशानी के चलते वे आगे नहीं बढ़ पाते है उनकी मदद के लिए हम सभी का मिलकर प्रयास करना चाहिए। समाज के लोग जब शिक्षा व राजनीति एवं व्यवसाय व शासकीय नौकरी में आगे बढ़ेगे तो समाज की प्रगति व संगठन मजबूत होगा। लेकिन आज भी हम लोगों में आपसी में ही मतभेद है और अपने ही लोगों को आगे बढऩे नहीं दिया जाता है। इस तरह की भावना को मिटाकर उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने इस सफलतम कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में नई ऊर्जा व प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रह होती है और अच्छा करने का प्रयास करता है।
इस संबंध में सर्ववर्गीय कलार समाज के अध्यक्ष राधेलाल दवने ने बताया कि हर वर्ष संगठन द्वारा समाज के बोर्ड कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी स्व. कमलनारायण जायसवाल, स्व. शीतलप्रसाद जायसवाल, वैद्यराज स्व. यादोराव रामटेककर, स्व. प्रमिला बुधराम पिपलेवार, स्व. राधिका बाई सोनेकर, स्व. अशोक डहरवाल, स्व. गणपति जी कावड़े, स्व. प्यारेलाल दवने, स्व. जानकीबाई भोपत साव धुवारे, स्व. शंकरसाव धुवारे, स्व. छन्नुलाल राय की स्मृति में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस तरह के आयोजन से बच्चों में और भी बेहतर करने की जिज्ञासा बनी रहती है। किसी भी समाज व देश को मजबूत करने के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सभी पदाधिकारियों व स्वजातीयजनों का सराहनीय सहयोग मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला सर्ववर्गीय कलार समाज के सचिव सूरज दौने, तरूण सेवईवार, समीर जायसवाल, संजू कावड़े, सोहन दौने, नीलू पिपलेवार, सुनील पालेवार, अभिषेक जायसवाल, पवन कोल्हटकर, महेश डोहरे, प्रेमकिशोर सोनेकर, हिंमाशु चौकसे सहित अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा


