25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

27 जुलाई को जिला स्तर पर सौंपा जाएगा ज्ञापन, गौ संरक्षण के समर्थन में तेज हुआ हस्ताक्षर अभियान


परसवाड़ा।
‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत देशी गौवंश की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर जिलेभर में जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान को गति दी जा रही है। अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव एवं तहसील स्तर पर गौसेवकों, किसानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आगामी 27 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अभियान के तहत देशभर में अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित कर लोकतांत्रिक एवं अहिंसक तरीके से गौवंश संरक्षण की मांग सरकार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ज्ञापन में पूरे देश में गौहत्या पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने, गौवंश की सुरक्षा के लिए सशक्त कानून बनाने, गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून एवं पृथक मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि संरक्षण, चारा सुरक्षा नीति और गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल रहेंगी।
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर गौसेवकों की बैठकें आयोजित कर उन्हें अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक गौभक्तों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने के लिए जनसंपर्क भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बीते दिनों परसवाड़ा के श्री राम मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृंदावन से पधारे संत कमल किशोर उपाध्याय, जिन्हें मध्यप्रदेश गौ सम्मान अभियान का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है, ने उपस्थित गौसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, कृषि और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। गौवंश के संरक्षण, पालन-पोषण और गौहत्या पर प्रभावी प्रतिबंध के लिए समाज को संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग शासन तक पहुंचानी होगी। उन्होंने सभी गौभक्तों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने की अपील की।
उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को सभी गौसेवक प्रातः 8 बजे से 9:15 बजे तक “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र का संकीर्तन करने के बाद प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। अभियान का उद्देश्य देशी गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल कराना है।
बैठक में परसवाड़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में गौसेवक एवं गौभक्त उपस्थित रहे। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभी नागरिकों से इस जनजागरण अभियान में सहभागी बनकर गौसंरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading