July 7, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन जबलपुर की जिला इकाई का गठन, सर्वम सिंह राठौर अध्यक्ष और हर्ष पुरी गोस्वामी बने सचिव

जबलपुर। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एड. सुदीप सिंह सैनी एवं महासचिव मो. नईम द्वारा स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन जबलपुर की जिला इकाई का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सर्वम सिंह राठौर को जिला अध्यक्ष तथा हर्ष पुरी गोस्वामी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डिम्पल खत्री, एड. श्रेश अग्रवाल, आयुष यादव, बलराम पटेल एवं राहुल पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। टीना मोठ को सह सचिव, श्रजल सिंह को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र तिवारी को मीडिया प्रभारी तथा अक्षय दीवान, इंदरकांत कटरे एवं राहुल जैन को टेक्निकल एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ओम केशरवानी, नीलेश दास और तुषार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
नवगठित जिला इकाई के गठन पर संजय साहू, हर्षित यादव, शादाब अंसारी, ऋषि राज विज, विजय रजक एवं नितेश पटेल सहित अन्य खेल प्रेमियों ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की सफलता की कामना की।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading